- दैनिक प्रभात खबर, दैनिक जागरण अखबार में कर चूके हैं पत्रकारिता
- संजीवनी समाचार के संस्थापक, संपादक थे गुड्डू राय
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले से पत्रकारिता जगत में बहुत ही ह्रदय विदारक घटना सामने आया है। सारण के वरिष्ठ पत्रकार हरदिल अजीज गुड्डू राय का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। जिनका छपरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्थिति बिगड़ने के कारण आनन-फानन में परिजनों ने पटना ले गए। जहां पटना के सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। बुधवार की रात करीब 10:00 बजे वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय की सांसे थम गई। इससे पत्रकारिता जगत कि नहीं बल्कि अपने भरे पूरे परिवार को छोड़कर कर इस दुनिया से अलविदा हो गये। वरिष्ठ पत्रकार की कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने की सूचना पर जिले के पत्रकारों व पत्रकारिता जगत व उनके दोस्त, समर्थक व चाहने वालों में शोक की लहर व्याप्त है। लोगों को यकीन ही नहीं रहा कि गुड्डू राय वरिष्ठ पत्रकार अब हम सबों के बीच नहीं रहे। सबकी आंखें नम है। वही उनकी पत्नी, बच्चे भाई, माता-पिता का रो रोकर कर बुरा हाल है। पूरे परिवार सहित उनके गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय के निधन से पत्रकारिता जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।
दैनिक प्रभात खबर, दैनिक जागरण अखबार में कर चूके हैं पत्रकारिता
वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय उस दौर से पत्रकारिता कर रहे हैं, जब खबर कलम से लिख कर पटना भेजा जाता था। वे रिविलगंज स्थित अपने आवास से साइकिल से या किसी सवारी गाड़ी से छपरा शहर आते थे और घूम- घूम कर जमीनी स्तर पर पत्रकारिता करते थे। छपरा में प्रभात खबर के लॉन्चिंग के दौरान से ही जुड़े रहे। अपनी लेखनी से पाठकों में काफी लोकप्रिय रहें। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। समय बदलने के साथ वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय करीब 2 साल पहले दैनिक जागरण अखबार में गए। वहां भी अपनी पत्रकारिता के हुनर से सब लोगों को कायल बना दिया।
व्यवहारिक व मृदुल भाषी पत्रकार थे गुड्डू राय
वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय बहुत ही मृदुभाषी थे। सभी पत्रकारों के साथ काफी उनका मृदुल स्वभाव था। चाहे वह किसी भी क्षेत्र का पत्रकार हो। सारण के राजनीति नेताओ, प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक संगठनों में पत्रकारिता को लेकर काफी लोकप्रिय है। उनका व्यवहार भी काफी मृदुल था जिससे उनके नहीं रहने पर सभी को खल रहा है।
संजीवनी समाचार के के संस्थापक, संपादक थे गुड्डू राय
पत्रकारिता के बदलते मौसम को वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय ने समय रहते ही भाप लिया। इस सोच के कारण उन्होंने अपनी लेखनी को हर लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संजीवनी समाचार की स्थापना की। तब से अभी तक संजीवनी समाचार को बहुत आगे लेकर गए।
राष्ट्रनायक न्यूज़ की टीम ने दी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय निधन पर राष्ट्रनायक न्यूज की पूरी टीम हताहत, मायूस, दुखी व शोकाकुल हैं। राष्ट्रनायक न्यूज़ की पूरी टीम वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है और मृत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना करता है। साथ ही राष्ट्रनायक न्यूज़ टीम उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। तथागत बुद्ध की करुणा हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग