छपरा(सारण)। माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य अहमद अली ने सारण के वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू राय के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें याद करते हुए कहा कि आपकी यादें ही मेरी स्मृतियों में बसी रहेगी बर्षो बरस। उन स्मृतियों को मेरा विनम्र सलाम और दिल की गहराईयों से सादर श्रद्धांजलि। उन्होंने विनम्रता से कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू भाई अब हमारे बीच नहीं हैं। वो एक पत्रकार के साथ ही एक प्रगतिशील और अच्छा इन्सान भी थे। स्वाभिमान उनका जेवर था तो मिलनसारिता उनका स्वभाव। पत्रकारिता की निपुणता उनमें लबालब थी। वो हमेशा इस युग में भी जब मीडिया में गोदी नुमाईशी का चलन आम हो गयी है, गुड्डू भाई सदा आम जन की आवाज़ के साथ खडे़ रहने मे यकी़न करते थे। कमी तो खलेगी ही, याद तो सताती ही रहेगी, अफसोस भी पीछा नहीं छोडे़गा, पर सबसे दुखद स्थिति तब होगी जब सारण में उनकी भरपाई करने में वक्त का पसीना बाहर आ जायेगा। कुछ मिल भी जांयगे लेकिन गुड्डू जी ऐसा एक अजी़ज पत्रकार शायद ही मिल पांय। मेरा उनसे वर्षों का तअल्लुकात था। कई मतभेदों के बावजूद, उनसे हमारे सम्बन्ध में कभी कोई खरोच नहीं आया। जब भी मिलते, होठों पर मुस्कराहट लिये हुए जब “अहमद भाई”कह कर आवाज लगाते तो उस आवाज में एक घनिष्ठतम मित्रता की मिठास होती थी। आज वो हमसे दूर, इतना दूर चले गये कि कभी मिलेंगे नहीं।
अलविदा साथी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग