राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा सदर, सोनपुर एवं दिघवारा में रविवार एवं सोमवार को बंद रहेंगी सभी दुकान एव व्यवसायिक प्रतिष्ठान: -जिलाधिकारी

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा छपरा नगर निगम क्षेत्र एवं सदर प्रखंड, सोनपुर नगर पंचायत क्षेत्र एवं सोनपुर प्रखंड तथा दिघवारा नगर पंचायत क्षेत्र एवं दिघवारा प्रखंड के सभी दुकानों एव व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को रविवार एवं सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इन क्षेत्रों में कोविड संक्रमण में अप्रत्याषित वृद्धि को देखते हुए यह निदेष दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि इस अवधि में केवल दवा दुकान, दूध, रसद-सामग्री, फल-सब्जी, विनिर्माण सामग्री की दुकान, औधौगिक प्रतिष्ठान तथा रेस्टोरेन्ट एवं भोजनालय (केवल होम डिलीवरी के लिए, कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की शर्ते पर खुलेंगी। रविवार एवं सोमवार की बंदी का आदेश इन क्षेत्रों में आगामी 15 मई तक लागू रहेगा।

जिलाधिकारी ने समीक्षा में यह पाया कि सारण जिला में 54 प्रतिशत एक्टीव मामलें छपरा, सोनपुर एवं दिघवारा में पाया गया है। जिला में 21 अप्रैल तक करोना के कुज 2642 एक्टीव मामलों में केवल छपरा नगर निगम अंतर्गत 922, सोनपुर नगर पंचायत में 362 एवं दिघवारा नगर पंचायत में 135 मामले एक्टीव पाये गये हैं।

प्रत्येक सप्ताह में रविवार एवं सोमवार को छोड़कर अन्य दिवस पर दुकान एवं प्रतिष्ठान संध्या 6:00 बजे तक हीं खुलेंगी। रा़त्रि में 9:00 बजे से प्रात: 5:00 बजे तक रात्रि कफ्र्यू लागू रहेगा परन्तु बस, हावाई, रेल यात्रियों पर सह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। रेस्टोरेंट, ढ़ाबा, भोजनालय में बैठकर खाना, प्रतिबंधित किया गया है। होम डिलीवरी का संचालन रात्रि के 9 बजे तक हीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी के द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को सब्जी मंडी एवं माँस, मछली दुकानों पर जहाँ अधिक भीड़ होती है, को दूसरे जगह किसी खुले स्थान पर स्थानांतरित करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया है कि सब्जी विक्रेता हाट, बाजार में बैठकर नहीं बल्कि ठेला पर घुमाकर सब्जी बेंचे इससे सब्जी बाजार से भीड़ भी छटेगी और कोविड संक्रमण का खतरा भी कम होगा।

जिलाधिकारी के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से वीडियाकॉफेंसिंग कर सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि कोविड जाँच में तेजी लायी जाय। रेपिड एन्टीजेन टेस्ट की संख्या बढ़ायी जाय। जिलाधिकारी ने कोविड टीकाकरण को और गति देने का भी निदेश दिया।

सभी अंचलाधिकारी को कोविड से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी अपील को आमजनों के बीच चैक चैराहा, हाट, बाजार में सघन माईकिंग कराने का निर्देश दिया गया । सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रत्येक परिवार छः मास्क उपलब्ध कराने हेतु कार्य योजना बना लेने, जीविका के माध्यम से मास्क प्राप्त करने तथा पंचायत सचिवों एवं कार्यपालक सहायकों के द्वारा मास्क वितरण करना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोग को टीकाकृत कराने का निर्देश देते हुए कहा गया कि यह इसलिए जरुरी है कि 1 मई से जब 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग को टीका दिया जाना प्रारंभ हो तो कोई अफरा-तफरी नहीं मचे।

वीडियोकॉनफेंसिंग में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अमित कुमार, सिविल सर्जन जर्नादन प्रसाद सुकुमार, डीसीएलआर पुष्पेष कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी राजू कुमार, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, डीपीएम अरविंद कुमार, उपस्थित थें।