राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखण्ड के हसनपुरा पंचायत अंतर्गत सय खरौनी गांव में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा के अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र, धर्मनाथ सिंह उर्फ भोला सिंह के द्वार पर कोविड-19 का टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही साथ आज 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
पृथ्वी दिवस पर व्याख्यान देते हुए मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस यानी अर्थ डे मनाने की शुरूआत की गई थी। 1970 में शुरू की गई इस परंपरा को 192 देशों ने खुली बांहों से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चुनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है।
इस मौके पर भाजपा सारण जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के साथ, मंडल महामंत्री धर्मनाथ सिंह उर्फ भोला सिंह, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, आईटी सेल मुन्ना प्रताप सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, शैलेश कुमार यादव, विकास गिरी, गणेश प्रसाद, समफुल राय, आशा श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, सेविका पूजा कुमारी, अशोक सिंह, शशिकांत पांडेय इत्यादि लोग मुख्य रूप मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग