राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। कोविड प्रोटोकॉल की बात छोड़िये छपरा में तो अंबिका आईटीआई संचालक पैसे के पीछे इस कदर पागल हैं कि उन्हें अपने छात्रों की चिंता भी नही है और ना ही उनसे होने वाले कम्युनिटी ट्रांसफर की परवाह।ताजा मामला तब सामने आया जब अम्बिका आईटीआई के व्हाट्सअप ग्रुप में 23 अप्रैल से कक्षाओं के संचालन की सूचना प्रसारित कर छात्रों को जबरदस्ती कक्षा में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। छात्रों ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि कोरोना संक्रमण काल मे भी सिर्फ ट्यूशन फी की उगाही के लिए उन्हें इंस्टिट्यूट पर आने को बाध्य किया जा रहा है जबकि छपरा रेड जोन में शामिल है।
प्रशासन के स्तर से अभी तक कार्रवाई नहीं
चोरी छिपे चल रहे कोचिंग संस्थानों की जांच को लेकर अब तक प्रशासन के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे कोचिंग संचालकों में किसी तरह का कोई डर भी नहीं दिख रहा है। संचालक सुबह से लेकर शाम तक कोचिंग का संचालन कर रहे हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग