कोरोना पॉजिटिव आया था तरैया,सम्पर्क में आये 09 लोगों को किया गया क्वारेन्टीन
तरैया(सारण)। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पांच दिन पहले तरैया प्रखंड के पोखरेरा पंचायत के बगही गाँव में अपने संबंधी के यहां आया था। जो 22 अपैल को पोखरेड़ा से अपने घर गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना के फैजुल्लाहपुर गांव गया। गांव में पहुँचते ही ग्रामीणों ने उसे कोरोना जांच के लिए गोपालगंज भेज दिए। गोपालगंज से उसका जाँच सैम्पल 23 अप्रैल को भेजा गया।जिसका जाँच रिपोर्ट 26 अप्रैल को पॉजिटिव आया।जिसके बाद उसका ट्रेवल्स हिस्ट्री खंगाली गयी।तो पता चला कि वह तरैया के पोखरेरा-बगही गाँव मे आया था।जहाँ उस परिवार में 09 लोग है।जिसके सम्पर्क में वह आया था।तरैया रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के सभी लोगो को क्वारेन्टीन कर दिया है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि सारण सिविल सर्जन को इसकी सूचना देकर आगे का दिशा निर्देश माँगा गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग