पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। कोरोना का संक्रमण लगातार इलाके के लोगों को अपने गिरफ्त में लेते जा रहा है प्रतिदिन जाच के दौरान संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जाच रही है।पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाकर मंगलवार और बुधवार को कोविड-19 जांच किया गया, जिसमें 17 व्यक्ति कोरोना संक्रिमत पाए गए। उक्त जानकारी देते हुए स्वस्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को कोविड-19 जांच के दौरान 17 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें 14 दिनों तक होम क्वोरेन्टाइन रहने को कहा गया है। किसी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी होने पर अस्पताल प्रशासन को सूचित करने एवं चिकित्सकों के देख रेख में रहने का निर्देश दिया गया हैं। मंगलवार को कोरोना जांच के दौरान मशरक के गोपालवाड़ी से 1,मशरक बाजार से 2, पिलखी से 1, बहादुरपुर से 1 और बुधवार को जांच के दौरान मशरक के 1,सिरसा जलालपुर से 1, सोनौली से 2,जजौली से 1,बंसोही से 1,सिरसा जलालपुर से 1, इसुआपुर के परसा से 2,कुम्हैला से 1,उसरी कला से एक ही परिवार के 3 शख्स संक्रमित पाए गए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग