राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। भूमि व अन्य विवादों को लेकर एकमा व रसूलपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल हो गये। घायलों में मधुवन गांव के रामजी राय, मोनू कुमार राय, चड़वा गांव के छठ्ठू प्रसाद, गणेश कुमार व नरहनी गांव के दीपक कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में किया गया। इस संबंध में पीड़ितों द्वारा एकमा व रसूलपुर थानों में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं सभी मामलों की जांच-पड़ताल में पुलिस जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग