राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनियापुर मठ स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में भव्य कलश-यात्रा के बाद गुरुवार को अग्नि-मंथन के साथ श्रीराम जन्मोत्सव एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव महायज्ञ का श्रीगणेश हो गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक दिन पूर्व बुधवार को कुछ श्रद्धालु ग्रामीण युवक बाइक से सरयू नदी के मांझी घाट से पावन जल लेकर पहुंचे। उसके बाद बलेसरा हनुमान मंदिर के समीप से मास्क लगाये श्रद्धालु महिला-पुरुष व बच्चे कलश-यात्रा के साथ अनुष्ठान स्थल पर रवाना हुए। जहां आगे की विधि सम्पन्न हुई। गुरुवार को श्री उपेंद्र कृष्ण जी महाराज ने अपनी कथा सुनाते हुए श्रीमद भागवत व राम चरित मानस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जानकारी देते हुए मठ के महंत श्री दीनानाथ दासजी महाराज ने बताया कि 25 अप्रैल को श्रीराम-जानकी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हवन व भंडारे के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। अनुष्ठान का आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग