राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पत्रकार गुड्डू राय के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों में शोक की लहर

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/सारण। जिले के पत्रकार गुड्डू राय के असामायिक निधन से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ सामाजिक विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी गहरा दु:ख जताया है। गुड्डू राय जीवन और मौत से विगत कुछ दिनों से जूझ रहे थे। अंततः पटना के एक निजी अस्पताल में उनका निधन  हो गया।  वैश्य समाज के नेता कृष्ण कुमार वैष्णवी व फिल्म अभिनेत्री सुश्री वैष्णवी ने भी शोक संवेदना जताई है। वहीं इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित कर पत्रकार के असमय मौत पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई और श्रधांजलि अर्पित किये गए।
शोक प्रकट करने वालों में अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। जिनमें मुख्य रूप से आदित्य अग्रवाल, अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद, डॉ दीनदयाल, कुमार, संतोष ब्याहुत, डॉ राजेश डाबर, सुषमा सोनी, विशाल कुमार, गौरव ब्याहुत,  लायंस क्लब खैरा से डॉ कामेश्वर राय, लायंस क्लब स्मार्ट सिटी से सुजीत सिंह राठौड़, लायंस क्लब सहारा से ब्रजेन्द्र किशोर, पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष व लायन सदस्य विद्याभूषण श्रीवास्तव, छपरा सिटी से सोनालाल सिंह, मनोरंजन पाठक, प्रवीण ओबेरॉय, आशीष माहेश्वरी, अम्बर सिन्हा, युवा क्रांति रोटी बैंक से सुधाकर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।