राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा सदर/एकमा/रसूलपुर/मांझी/रिविलगं ज/सारण। जिले के रिविलगंज नगर के शमसुद्दीनपुर के निवासी पत्रकार गुड्डू राय का उपचार के दौरान बुधवार की रात राजधानी पटना के शगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया। वह कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ गए हैं. पहले वह कोरोना पॉजिटिव हुए। बाद में फेफड़े के संक्रमण की बीमारी का पटना के अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसमें रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। सबसे पहले सांस लेने में परेशानी को लेकर छपरा के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे।
उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सेमरिया घाट स्थित सरयू नदी के तट पर गुरूवार की सुबह परिजनों द्वारा किया गया। जहां पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। वहीं जिले के पत्रकार के. के. सिंह सेंगर ने बताया गया है कि सारण जिले की पत्रकारिता में वह लगभग ढाई दशक से अधिक अवधि से जुड़े रहे। गुड्डू राय ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दी सप्ताहिक ‘देश के पहरेदार’ से जुड़कर की थी। इसके बाद रिविलगंज टाइम्स नामक साप्ताहिक का संपादन किया था। इसके बाद प्रातः कमल, प्रभात खबर, राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार व दैनिक जागरण अखबार में भी संवाददाता रह थे।
हाल के दिनों में वह संजीवनी समाचार ई पेपर व वेब पोर्टल के प्रधान संपादक थे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विद्याभूषण श्रीवास्तव, एनयूजेआई के पूर्व महासचिव राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अमन कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नागमणि महाराज, राष्ट्रनायक न्यूज के बिहार ब्यूरो प्रभारी अरुण बिद्रोही जी, राजीव रंजन, चंद्रप्रकाश राज, ठाकुर संग्राम सिंह, संजय कुमार सिंह, के. के. सिंह सेंगर, मलय कुमार सिंह, संत मुरारी स्वामी, विपिन कुमार शर्मा, डॉ. एच के वर्मा, डॉ. लालबाबू यादव, अनिल कार्की, चंद्रशेखर, वीरेंद्र कुमार यादव, राजेश पाठक, बसंत कुमार सिंह, उदय नारायण सिंह, मनजीत नारायण सिंह, अमित कुमार, सुकेश कुमार सिंह, मनोज सिंह, वीरेश सिंह, अमित कुमार सिंह, संजय पांडेय, अयुब रजा, अखिलेश्वर पाण्डेय, अरविंद कुमार, सोहैल अहमद, संजीव शर्मा, तारकेश्वर प्रसाद, श्रीराम तिवारी, डी.एस. तोमर, मढौरा से संजीव कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, मनोकामना सिंह, अवधेश वर्मा, बिपीन मिश्र, शिवानुग्रह नारायण सिंह, भूपेन्द्र सिंह, नीरज कुमार सिंह, नीरज प्रताप, कबीर अहमद, मनोरंजन पाठक, किशोर कुमार, मढौरा पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, तरैया से राणा सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, संजय सिंह सेंगर, अवधेश गुप्ता, एनके नवल, मनोज कुमार, मशरक से, पंकज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा, हरिकिशोर सिंह, संजय सिंह, पंकज यादव, गुड्डू कुमार, बनियापुर से संजय कुमार सिंह, इसुआपुर के रंजन बाबा, ग्रीन सिंह, अमनौर से कुलदीप महासेठ, अरूण सिंह, प्रभात सिंह, निरज शर्मा, सुरेश सिंह, मनोज सिंह, पंकज पांडेय, परसा से विकास कुमार, पानापुर से, सुभाष प्रसाद, नागेन्द्र ओझा, अरूण तिवारी, अरविन्द तिवारी, प्रमोद सिंह, दरियापुर से नित्यानंद, समेत अन्य पत्रकारों ने उनके असामयिक निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया गया है।
उधर एकमा नगर पंचायत स्थित न्यू लाईफ क्लिनिक में समाजसेवी डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में समाजसेवियों, पत्रकारों व बुद्धिजीवियों ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। एकमा रसूलपुर व मांझी इलाके के शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार वीरेंद्र कुमार यादव, रामेश्वर गोप, संजीव शर्मा, मनोज सिंह, देवकुमार शर्मा, केके सिंह सेंगर, अमित कुमार सिंह, मोतीचंद प्रसाद, जयप्रकाश गुप्ता, सुनील पंडित, नागेंद्र कुमार राय, विजय कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, चंद्रशेखर यादव, प्रेम प्रकाश शर्मा, सत्यानंद पांडेय, सचिन पांडेय, चंदन दूबे आशिफ खान आदि शामिल हैं।
उधर पत्रकार गुड्डू राय की असामयिक निधन पर एकमा विधायक श्रीकांत यादव व मढौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय, सारण निकाय एमएलसी पद के संभावित प्रत्याशी सुधांशु रंजन, एकमा के शिक्षक व रिविलगंज प्रखंड के केआरपी डॉ. शशि भूषण शाही, शिक्षक नेता अरविंद कुमार, समरेंद्र बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, विजयेंद्र कुमार सिंह विजय, प्रकाश सिंह झुन्नू, उपेंद्र कुमार यादव, सुमन कुशवाहा, चंद्रमणि सिंह, शैलेश सिंह, अरुण सिंह, मंटू सिंह आदि ने भी गहरी संवेदना जताते हुए परिजनों को धैर्य व साहस प्रदान करने तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग