राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा सीएचसी में गुरुवार को भी रैपिड एंटीजन किट से संदिग्ध बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच प्रशिक्षित एलटी के द्वारा किया गया। इस दौरान कुल 16 नये लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कोरोना संक्रमित लोगों में एकमा के परसागढ़ रोड के समीप व शिवपुरी के पांच, एकमा गांव में छह पुरुष, सेंदुवार, हंसराजपुर, बरवां, हरपुर, पचुआ व रसूलपुर गांव के एक-एक संदिग्ध बीमार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित सभी लोगों को आवश्यक दवाएं व सुझाव देकर घर में सुरक्षित व क्वारेंटाईन रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
314 लोगों के हुए वैक्सीनेशन:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा सहित विभिन्न केंद्रों पर गुरुवार को 314 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग