प्रभाकर प्रभात नें उपलब्ध करायी 2400 मास्क और 775 शीषी सैनिटाइजर-जिलाधिकारी
छपरा (सारण)- जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा बताया गया है कि 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के पदाधिकारी श्री प्र्रभाकर प्रभात जो मुम्बई में पदस्थापित है, के द्वारा जिला प्रषासन, सारण को 2400 मास्क एवं 775 शीषी सैनेटाइजर उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभात के द्वारा अपने स्तर पर कुछ कंपनियों से समन्वय स्थापित कर मुम्बई से रेलवे पार्सल के माध्यम के सहयोग के लिये जिला प्रशासन को 2400 मास्क और 775 शीषी सैनिटाइजर उपलब्ध कराया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग क्षेत्र में कार्य कर रहे कर्मियों हेतु किया जायेगा और कुछ सामग्री सुरक्षित रखी गई है जिसका उपयोग बाहर से आने वाले क्वेरेंटीन में रहने वाले व्यक्तियों/श्रमिकों के उपयोग हेतु बाद में किया जायेगा। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने प्रभात को इसके लिये हार्दिक धन्यवाद दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग