संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिले के वरिष्ट पत्रकार और रेड क्रॉस सदस्य गुड्डू राय के आकस्मिक निधन से रेड क्रॉस सारण की हुई अपूरणिय क्षति,गुड्डू राय रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के प्रबंधन समिति के सदस्य थे,जो रेड क्रॉस सारण के प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग ले कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते थे।उक्त बातें रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के जिला सचिव जीनत मसीह ने वर्चुअल रूप से आयोजित शोक सभा मे सभा को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के सभी सदस्य ईश्वर से यही प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को शक्ति प्रदान करे एवं पीड़ित परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
वही रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के युवा इकाई के जिला सचिव अमन राज ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी हो या निजी जीवन हर वक्त गुड्डू राय एक अभिभावक के रूप में मेरा साथ दिए।उनका जाना ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया हो।उनको भूलना नामुमकिन है।ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक सभा में रेड क्रॉस के सभी सदस्य एक स्वर में कहा कि गुड्डू जी का अचानक चला जाना अपूरणिय क्षति है,भगवान अपने चरणो मे उन्हें स्थान दें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग