राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा 02538/02537 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी तथा 09165/09166 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव पोखराया स्टेशन पर निम्नवत् प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। 26 अप्रैल, 2021 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 02538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी पोखरायां 21.29 बजे पहुंचकर 21.31 बजे छूटेगी। इसी प्रकार गोरखपुर से 26 अप्रैल, 2021 से प्रस्थान करने वाली 02537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी पोखरायां 02.41 बजे पहुंचकर 02.43 बजे छूटेगी।
01 जून, 2021 से अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 09165 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी पोखरायां 20.43 बजे पहुंचकर 20.45 बजे छूटेगी। इसी प्रकार दरभंगा से 01 जून, 2021 से प्रस्थान करने वाली 09166 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी पोखरायां 02.08 बजे पहुंचकर 02.10 बजे छूटेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग