
नित्यानंद की खास रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। इस कॅरोना महामारी से कराहती जनता के लिए परसा विधानसभा के विधायक छोटे लाल राय ने एक सुझाव इस प्रकार दिया है। रेल पहिया कारखाना बेला कॉरपरेट सोशल रेस्पोंसबिलिटी के तहत अस्थायी 3 सौ बेड का हॉस्पिटल खोलकर कोरोना से संक्रमित लोगों को इलाज के लिए पूरे प्रखण्ड सहित जिले का हब बनाए जिससे कोरोना संक्रमित मरीज पटना हाजीपुर में इलाज के लिए दर व दर भटक रहे है उसके लिए एक बेहतर इलाज का सेंटर बने इसके लिए कारखाना के सी ए ओ तथा सारण डी एम समन्वय स्थापित कर जिले स्तर का केन्द्र बना सकते है सबसे बेहतर बात यह है कि इस कारखाना के अंदर ऑक्सीजन के चार टैंक है जो बीमारी के इलाज के एक मुफीद स्थल बन सकता है कारखाना अस्पताल में 5 डॉक्टर है 25 के लगभग पारा मेडिकल स्टाफ है वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्र्द दरियापुर में 5 डॉक्टर से ऊपर है और पारा मेडिकल स्टाफ 50 से ऊपर है दोनो को एक साथ कर दिया जाये 10 से ऊपर चिकित्सक तथा 90 पारा मेडिकल स्टाफ है सबसे अहम चीज है ऑक्सीजन का 4 टैंक है यह व्यवस्था संक्रमण काल तक तो बनायी जा सकती है तब तो कॉरपरेट सोशल रेस्पॉसबिलिटी है दायित्व पूर्ण होता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग