राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मशरक में पत्रकार संघ ने गुड्डु राय के निधन पर आयोजित की शोकसभा

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण) जिला के वरिष्ठ पत्रकार व संजीवनी समाचार के संपादक गुड्डु राय की कोरोना से हुई असामयिक मृत्यु पर मढ़ौरा अनुमंडल पत्रकार संघ ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया है। मढौरा अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार गुड्डु राय जिला में जनशक्ति अखबार से अपनी पत्रकारिता की शुरूआत कर प्रभात खबर, राष्ट्रीय सहारा और दैनिक जागरण में काम किया था। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से संजीवनी समाचार के संपादक के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की थी। मौके पर संजय सिंह, रोहित कश्यप, पंकज सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, संतोष कुमार सिंह, हरिकिशोर सिंह, ओमप्रकाश सिंह,अरूण कुमार पाठक उर्फ विक्की बाबा, धर्मेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, प्रकाश कुमार सहित अन्य ने कहा कि कोरोना की भयावता में पत्रकारिता से जुड़े लोगों को पुरी सजगता और सुरक्षा बरतने की जरुरत है। गुड्डु राय जिला के सजग और कर्मठ पत्रकार थे। पत्रकारों की किसी समस्या पर सदैव आगे खड़े रहने वाले गुड्डु राय का असमय दुनिया से जाना पत्रकारिता जगत की बहुत बड़ी कमी है । आम लोगों को कोरोना से सदैव सजग करने में जुटे रहे राय साहेब गुड्डु राय खुद को कोरोना के चपेत में आने से नही बचा सके। दुःखद रहा कि लगातार प्रयास के बाद भी गुड्डु राय को नही बचाया जा सका। अनुमंडल के सभी पत्रकार साथी ने वरिष्ठ साथी राय साहेब गुड्डु राय के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर शोक व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना किए।