संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कोरोना रिटर्न की दस्तक हाट-बाजार से लेकर अब धीरे-धीरे बनियापुर के कार्यालयों और दफ्तरों के कर्मचारियों को भी अपने चपेट में लेने लगा है। इस बीच शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय में कार्यरत रिसोर्स टीचर के कोरोना पॉजिटव होने की पुष्टि की गई है। जिसके बाद से शिक्षकों में भी महामारी को लेकर भय का माहौल कायम है। इस संबंध में बीईओ इन्द्रकांत सिंह ने बताया कि प्रखंड संसाधन शिक्षक के कोरोना पॉजिटव की रिपोर्ट आने के बाद से प्रखंड संसाधन केंद्र में कर्मियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही बीआरसी परिसर को सैनेटाइज कराने के लिये वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है। सैनेटाइजेसन के बाद ही कार्यालय को खोला जाएगा। साथ ही उक्त शिक्षक के संपर्क में आये सभी कर्मियों को बीईओ ने जाँच कराने की बात कही है। वही सभी शिक्षकों को मॉस्क लगाकर ही बाहर निकलने और स्वयं भी सामाजिक दूरी का पालन करने एवं अन्य लोगों को भी सोसल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का अनुरोध किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग