राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड के उसरी गांव में स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई दो दिन बंद रहेगी। तरैया विद्युत शाखा के जेई सुजीत कुमार ने बताया कि उसरी पीएसएस के अंतर्गत विद्युत तार ओर पोल में मेंटेनेंस काम होने को लेकर इस केन्द्र से 23 वाला 24 अप्रैल को दिन के 11 बजे से शाम के 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। जेई ने गांव वालों से आग्रह किया है कि उक्त बातों को ध्यान रखकर अपने- अपने काम निपटा लें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग