राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंगही गांव के चंवर में स्थित कुएं में गिरने के बाद दर्द से तड़प रहे नील गाय के बच्चे को निकाल कर ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक डॉ ब्रजेश पाण्डेय उसका समुचित इलाज कराया तथा उसे खाना पीना दिया। नीलगाय का बच्चा स्वस्थ है तथा लोग उसकी सेवा सुश्रुषा कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि स्थानीय प्रकाश पाण्डेय गजेंद्र पाण्डेय और गोलू पाण्डेय को अपने खेत में घूमने के दौरान नीलगाय का यह बच्चा कुंए में गिरा पड़ा मिला जिसे सकुशल निकालकर इन तीनों ने असीम संवेदनशीलता का परिचय दिया। इनके पशुप्रेम की क्षेत्र में ब्यापक चर्चा है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग