पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बंगरा गांव में अपराधियों द्वारा पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी राज किशोर मांझी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी वह पानापुर थाना में चौकिदार पद पर कार्यरत था और मशरक थाना क्षेत्र के सपही गांव में अपने ससुराल में रहता था। पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में मृतक के श्राद्ध कर्म से विधिः विधान से कर्म कांड कराया गया।वही उसके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया किया गया। मौके पर बिहार राज्य चौकीदार दफादार संघ के सचिव डॉ संत कुमार सिंह ने पहुंच मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया जिसमें चौकिदार राम एकबाल राय,रामराज कुमार,राम नाथ माझी, सर्वजीत प्रसाद, नितेश कुमार,जवाहीर मांझी,विनय कुमार,महेश राय,हदयानंद राय समेत दर्जनों चौकिदार दफादार मौजूद रहे। सभी ने मृत चौकीदार के परिजनों को सांत्वना दिया और दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग