BIG BREAKING: छपरा के इंजिनियरिंग कॉलेज के आपदा राहत केन्द्र में मिला दो कोराेना पॉजिटिव, प्रशासनिक महकमों में हड़कंप
छपरा(सारण)। जिले में इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। छपरा शहर के जयप्रकाश इंजिनियरिंग कॉलेज में संचालित किये जा रहे कोरोना आपदा राहत केन्द्र में रह रहे दो लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इससे प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है। कोराेना पॉजिटिव मामला मिलने के बाद इंजिनियरिंग कॉलेज के आस-पास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। प्रशासन की ओर से एहतियात बरता जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि को लेकर सूचना जारी नहीं किया गया है। इसको लेकर राष्ट्रनायक न्यूज के प्रतिनिधि स्थिति पर नजर बनाये हुए है। तब तक पढ़ते रहिए राष्ट्रनायक न्यूज….


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग