राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के नगरा चौक के समीप रविवार की शाम एक बाइक सवार उच्चके ने एक व्यक्ति का दस हजार का मोबाइल छीन भाग गया। उक्त व्यक्ति जलालपुर थाना क्षेत्र सवारी जलालपुर गांव के स्व विरजानंद गिरी के पुत्र उमेश गिरी बताए जाते है। उन्होंने बताया कि अपने रिस्तेदार सैदुपुर अफौर जा रहा था और सैदुपुर से एक रिस्तेदार को बाइक के साथ बुलाया था और पैदल ही छपरा की तरफ बढ़ रहा था, तभी पीछे से स्प्लेंडर बाइक वाला युवक ने शॉट के पॉकेट से रेडमी नोट फोर मोबाइल निकाल और भाग गया, कुछ समझ पाता और होहल्ला किया और काफी दूर चला गया। जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग