राशन काडधारियों के घर-घर जाकर आधार कलेक्शन कर रहे है विकास मित्र
दिघवारा(सारण)। प्रखंड के राशन कार्ड का आधार से सीडिंग कराने से वंचित लोगों के घर-घर जाकर विकास मित्र आधार कार्ड प्राप्त कर रहे है। जानकारी के अनुसार वैसे कार्डधारियों का आधार कार्ड प्राप्त किया जा रहा है। जिनका राशन कार्ड एवं आधार से मिशमैचिंग है या आधार से राशन कार्ड को लिंग नहीं किया है। जिससे उनके बैंक खाते में लॉकडाउन के दौरान सहायता राशि नहीं आया है। इस दौरान विकास मित्र राशन कार्डधारियों से आधार कार्ड एवं बैंक खाता प्राप्त कर रहे है। इस बावत दिघवारा के विकास मित्र सह संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत में विकास मित्री राशन कार्डधारियों से आधार, बैंक खाता एवं राशन कार्ड की छायाप्रति प्राप्त कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग