पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 पर मुन्नी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित अल्टो कार चालक ने सड़क किनारे जा रहें साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।आस पास के लोगों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल साइकिल सवार युवक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के गुणराजपुर गांव निवासी चन्द्रमा राय के 25 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार राय के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने घायल का इलाज किया। मौके पर घायल के परिजन ने बताया कि युवक मशरक बाजार आया था वही से वापस घर जा रहा था कि टक्कर हो गई जिसमें घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग