संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाइक सवार झपट्टा गिरोह के सदस्यों ने एक महिला से 52 हजार रुपये से भरे थैलों को झपट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला हरपुर दक्षिण टोला निवासी शोभा देवी है। महिला ने बाइक सवार दो अज्ञात लोगों को नामजद किया है। बताया जाता है कि बनियापुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से पीड़िता ने 52 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रही थी। तभी पूर्व से घात लगाए बाइक सवार झपट्टा गिरोह के सदस्यों ने पैगम्बरपुर पोखरा के समीप महिला के हाथ से झोले को झपट फरार हो गए।महिला रूपये लेकर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ने के लिए चिलाने लगी। एक राहगीर की मदद से महिला ने काफी दूर तक दोनो बदमाशो का पीछा भी किया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। दोनो बाइक सवार बदमाश एनएच 331 से होते पुछरी के रास्ते फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसके घर में शादी थी। शादी की तैयारी के लिए ही उसने रुपये की निकासी की थी।मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कर ली गई है।पुलिस झपट्टा गिरोह के सदस्यों की जानकारी जूटाने में लगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग