बनियापुर में फायरिंग के मामलें दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल
बनियापुर(सारण)।प्रखंड पुछरी बाजार के समीप फायरिंग करने के मामले में बनियापुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के पुछरी गिरी टोला का है। पकड़े गए लोगों में हरिहरपुर के नील कमल उर्फ भुवर तथा हुरहरा के रणजीत सिंह का नाम शामिल है। जबकि मामले में गिरफ़्तार लोगों के अलावें हरिहरपुर के संजीव सिंह उर्फ पप्पू सिपाही, जलालपुर थाने के किशुनपुर निवासी पंकज कुमार, बेलकुंडा के अभिमन्यु सिंह तथा शेखपुरा के जीतेश सिंह को नामजद किया गया गया है। मामले की प्राथमिकी थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के स्वलिखित की बयान पर दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पुलिस बल के साथ वह पुछरी में गश्त कर रहे थे। तभी गिरी टोला से फायरिंग की आवाज आई। जब पुलिस गिरी टोला पहुंची तब तीन बाइक पर छह लोग हड़बड़ाहट में बैठने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देख सभी भागने लगे जिसमें दो लोग पीछे छूट गए और वे दोनों पैदल भागने लगे। जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। पकड़ाए दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि हंसराजपुर निवासी शम्भू राय से संजीव सिंह का पूर्व से दुश्मनी चल रहा था। इस बीच सूचना मिली कि शम्भू राय गिरी टोला में कुछ मित्रों के साथ एक झोपड़ी में बैठा है। सूचना पर सभी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मौके से तीन खोंखा बरामद किया है।आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग