महाराजगंज सांसद के सहयोग से बनियापुर में कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित
बनियापुर(सारण)।महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के सौजन्य से मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बनियापुर में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।इस दौरान बनियापुर थाना परिसर, मुख्यबजार स्थित पीएनबी शाखा, चेतन छपरा शाखा,उप डाकघर, स्वास्थ्यकर्मियों, सहित अन्य विभाग के कर्मियों के कार्यो की सराहना करते हुए सैनिटाइजर, साबुन, मास्क आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आमलोगों से भी कोरोना योद्धाओं का सहयोग करते हए उनके साथ आदर का भाव रखने की अपील की गई। वही लॉक डाउन की अवधि में लोगो को घर से बाहर नही निकलने का अनुरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात कही गई। मौके पर भाजपा नेता बृजमोहन सिंह, शशि भूषण सिंह, उमेश तिवारी,सांसद पुत्र प्रमोद सिग्रीवाल,राजेश्वर कुंवर,नीलेश सिंह,मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपू चतुर्वेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग