कोरोना लॉकडाउन में वीडियो कांफ्रेंसिंग सासंद रूडी ने कार्यकर्ताओं से जनता का जाना हाल
अमनौर(सारण)। कोरोना वैश्विक महामारी के दूसरे लॉक डाउन के दौरान संसदीय क्षेत्र के अमनौर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख लोगों समेत अफसरों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग कर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बातचीत की। इस दौरान आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्य अमृत, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व प्रियरंजन सिंह युवराज से मंगलवार को जुड़े। सांसद रूडी डीएम से लॉकडाउन के अधतन हालात की जानकारी लिये। साथ हीं अमनौर विधानसभा क्षेत्र के समस्या व कोरोना वायरस से प्रभावित बसतपुर पंचायत के भागवतपुर में जिलाधिकारी से आपदा विभाग से मास्क,सेनेटाइजर व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस दौरान आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को जिले वरीय नेताओ से प्रियरंजन सिंह युवराज ने बातचीत कर समस्या से अवगत कराया। वही रूडी के द्वारा सारण में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी में एम्बुलेंस की सुविधा का लाभ देने के लिए कहा। उन्होंने रविवारको सदर प्रखंड के विष्णुपुरा के मखदुमगंज दियरा पर वज्रपात से हुए नौ लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग