राष्ट्रनायक न्यूज।
भेलदी (सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव के दुबाली भगत के पुत्र 32 वर्षीय दिनेश भगत की मृत्यु तरैया के सरेया बसंत में एक तालाब में डूबने से हो गई।मृतक का शव जैसे ही उसके पैतृक गांव कोरेया पहुंचा की परिजनों में कोहराम मच गया। मजदूर की पत्नी मुनरी देव पुत्र रामाशंकर कुमार व बिट्टू कुमार एक पुत्री पूजा कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था,जो तरैया में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।उसकी मौत से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा।पत्नी बच्चों के पालन पोषण व पढ़ाई की चिंता में बार बार बेहोश हो रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग