संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के पूर्वी पंचायत के चैनपुर, सुघर छपरा शनिचरा बाजर गढ़ बाजार, थाना बाजार समेत एक दर्जन गांवों में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। इन इलाकों में जलमिनार के जरिए पेयजलापूर्ति की जाती है। जलमिनार संचालन की लचर व्यवस्था से लोग काफी परेशान हैं। पीएचडी विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों के घरों में पानी की सप्लाई एक सप्ताह से बंद है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सोसल मिडिया के माध्यम से विभाग के जेई को समस्या के बारे कई बार अवगत कराया। लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। गांव में पानी सप्लाई करने के लिए बनाया गया जलमिनार का मोटर पंप खराब है। इसकी मरम्मत नहीं कराने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्राम पंचायत भी पेयजल सप्लाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। दर्जनों ग्रामीणों ने बताया पिछले दो सप्ताह से पानी सप्लाई बंद है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग