राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में दो पट्टीदारों के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तरैया थाने में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कराकर पांच व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं। प्रथम पक्ष के आदित्य शर्मा का आरोप हैं कि रात्रि में पड़ोसी चंदन शर्मा, कुंदन शर्मा, सुंदर शर्मा मेरे घर में घुसकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए पूछने पर गाली गलौज करने लगें तथा लाठी-डंडा, ईट-पत्थर से मारने लगें। उसी समय मैं भाग कर तरैया थाना पर आया। लौटने के दौरान तीनों व्यक्ति मुझे घेर कर घर के सामने मारने लगें। मारपीट कर मेरा सिर फोड़ दिए और वहां से मुझे घसीटते हुए अपने घर ले जाकर बांध कर खूब मारपीट किया। वहीं दूसरे पक्ष के मालती देवी का आरोप हैं कि उनके पट्टीदार छोटे लाल शर्मा एवं उनके पुत्र आदित्य शर्मा बार-बार उनको डायन कह कर गाली गलौज और मारपीट करते है। गत 25 अप्रैल को रात्रि में वह अपने घर पर खाना खा रही थी तब तक दोनों आरोपी उनके दरवाजे पर शराब पीकर आए और उन्हें डायन कह कर गाली गलौज करने लगें तथा धक्का देकर गिरा दिए। तब तक उनका पुत्र कुंदन शर्मा हल्ला सुनकर आया दुकान पर से आया तो दोनों आरोपी उन्हें और उनके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग