राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नसीरा गांव में मंगलवार को भनुनाथ बाबा मंदिर निर्माण को लेकर भूमि-पूजन किया गया। आचार्य धनंजय ओझा के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-पाठ, हवन के साथ भूमि-पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराया गया। शुभारंभ में भनुनाथ बाबा पूजा समिति के तरफ से उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच मास्क का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि हजारों वर्ष पहले यहां भनुनाथ बाबा का मंदिर अस्तित्व में था। जहां कालांतर में एक बरगद का पेड़ उगा और धीरे-धीरे विशाल रूप लेता गया। जिसके कारण धीरे-धीरे मंदिर बरगद के गर्भ में समा गया। आज विशाल बरगद का पेड़ भनुनाथ बाबा स्थान के रूप में प्रसिद्ध हो गया है। जहां गर्मी में बड़ी संख्या में लोग आराम करते हैं। कहा जाता है कि यहां श्रद्धा से पूजा करने के लिए पहुंचने वाले लोगों की मन्नते भनुनाथ बाबा जरूर पूरी करते हैं। मौके पर रामहुलास महतो, भवनेश्वर कुंवर, वैद्यनाथ प्रसाद, राम आधार प्रसाद, विद्या सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, गुड्डु कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग