राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव में शौच करने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी दुरबाली भगत का 35 वर्षीय पुत्र दिनेश भगत बताया जाता हैं। इस सम्बंध में मृतक के पिता दुरबाली भगत ने तरैया थाने में एक यूडी केस दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि मेरा पुत्र दिनेश भगत सरेया बसंत में रहकर मिट्टी से खारी बनाने का काम कर रहा था। सोमवार की रात्रि करीब 8:00 बजे शौच करने के लिए गया हुआ था। शौच करने के बाद तलाब में पानी छूने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दी। इधर घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग