राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एक ही रात चोरों ने चार घर को बनाया निशाना, हजारों की संपत्ति चोरी

राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/सारण। स्थानीय थाना क्षेत्र के घोरहट गांव में चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाकर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना सोमवार की रात की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने चहार दीवारी फांद कर छत के रास्ते घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी सरस्वती देवी ने बताया कि उसकी सभी बहुएं एक शादी समारोह में गई थी। रात में सिर्फ वही अकेले घर पर थी। रात में हल्ला होने पर पता चला की उसके घर में भी चोरी की घटना हुई है। उक्त महिला के पड़ोसी परदेसी महतो ने बताया कि सभी लोग अपने अपने घरों में खा पीकर चैन से सो रहे थे तभी रात में खटखट की आवाज सुनकर एक व्यक्ति अपना दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। जिस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने के बाद सभी लोग जग गए लेकिन तब तक चोर चोरी के सामान कर चंपत हो चुके थे। सभी लोगों के घरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। कमाल की बात यह है कि चोरों ने घर के सारे बक्सों को उन्हीं के छत पर तोड़कर गहना पैसा लेकर चलते बने। वृद्ध महिला सरस्वती देवी ने बताया उसके छह पुत्रों में से रामपुकार महतो, ध्रुवनारायण महतो,और राजू महतो के घर को निशाना बनाया गया है। जबकि पड़ोसी परदेसी महतो के घर में भी चोरी की घटना हुई है। अब शादी समारोह से वापस लौटने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितना का सामान चोरी हुआ है। चोरी की घटना की लिखित सूचना घर वालों द्वारा मांझी पुलिस को दी जा चुकी है।