राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी/सारण। क्षेत्र में पावन सरयू नदी के किनारे स्थित जई छपरा गांव में मानव कल्याण सहित सुख-शांति, समृद्धि व कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का हुआ शुभारंभ हुआ। जयी छपरा गांव निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक व यजमान शंकर पांडेय व इंदु देवी द्वारा आयोजित अखंड अष्टयाम के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शंकर पाण्डेय शिक्षक पद से रिटायर होने के बाद भी समाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। अपनी उम्र के 94 वर्ष पूरा कर लेने वाले शंकर पांडेय आज भी प्रत्येक साल के दोनों नवरात्रि के समय अपने घर में माता की कलश स्थापना करवाते हैं तथा श्रद्धा के साथ उनका पूरा परिवार माता दुर्गा की पूजा अर्चना करता है। पूजा-अर्चना के उपरांत प्रत्येक साल कन्या भोज व ब्राह्मण भोज भी करवाते हैं। उनकी भक्ति व सामाजिक कार्यों से काफी क्षेत्रीय लोग भी प्रभावित होकर सहभागिता करते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग