राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एटीएम व बैंक परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा बाजार के एटीएम व रसूलपुर बाजार के बैंक परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। मंगलवार दोपहर की यह तस्वीरें खुद ही हाल बयां कर रही हैं। यह हालत यहां तब है, जबकि यहां हर दिन लगभग एक से दो दर्जन तक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। दो-तीन संदिग्ध कोरोना मरीज की क्षेत्र में मौत भी हो चुकी है। बावजूद इसके लोगों का दिल है कि मानता नहीं! मंगलवार को एकमा नगर पंचायत बाजार स्थित एसबीआई की शाखा के गेट पर स्थित एटीएम से नकदी निकालने वालों की कतार लगी नजर आयी। मास्क अथवा गमछा से वे अपने को सुरक्षित रखने की कोशिश करते नजर आए। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना शायद उचित नहीं समझ रहे। तभी तो वे एक-दूसरे से काफी कम दूरी पर खड़े नजर आए। यही हाल रसूलपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा परिसर में नजर आया। यहां भी बैंक की शाखा के अंदर जाने के लिए ग्रहकों की काफी भीड़ नजर आयी। क्षेत्र के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लगातार जागरुकता अभियान चलाए जाने के बावजूद बैंक ग्राहकों में अपनी जान की परवाह नजर नहीं आ रही है। वहीं ऐसा लगता है कि बैंकों व एटीएम की सुरक्षा में तैनात गार्ड के माध्यम से भी ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने हेतु जागरूक नहीं किया जा रहा है। बहरहाल, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य बचाव के उपायों का अनुपालन  जरूरी है।