राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। छपरा-सीवान हाइवे 531 पर रसूलपुर थाना क्षेत्र में रसूलपुर बाजार में अनियंत्रित बोलेरो वाहन की चपेट में आकर एक बाइक चालक चौकीदार राम सूरत यादव गंभीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि चौकीदार राम सूरत यादव रात्री गश्ती करने के बाद रसूलपुर थाना से अपने घर बंशी छपरा अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान छपरा-सीवान नेशनल हाइवे 531 पर रसूलपुर बाजार में सीवान की ओर से छपरा की ओर तेज गति से जा रही बोलेरो ने बाइक चालक चौकीदार राम सूरत यादव को पीछे से रौंद दिया। वाहन चालक बोलेरो समेत फरार हो गया। बताया जाता है कि आसपास के लोगों के सहयोग से चौकीदार के परिजन उन्हें आवश्यक उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही चौकीदार राम सूरत यादव की मौत हो गई। मृदुल भाषी व हंसमुख स्वभाव के चौकीदार राम सूरत यादव की मौत पर रसूलपुर थाना परिवार और क्षेत्र के लोग शोकाकुल है।
शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि:
रसूलपुर थाना परिसर में शोकसभा आयोजित कर चौकीदार के शव पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित किया गया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उधर विधायक श्रीकांत यादव व पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव ने रसूलपुर थाने के कर्मठ चौकीदार राम सूरत यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है। नेताओं ने सरकार से चौकीदार के परिजनों को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग