राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। एकमा थाना क्षेत्र में स्थित एकमा-ताजपुर सड़क पर भरहोपुर गांव में अनियंत्रित बोलेरो चालक ने एक बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे बाइक चालक कोहडगढ़ गांव निवासी सेना के जवान मनोरंजन सिंह घायल हो गए। गांव के लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया व घायल सेना के जवान मनोरंजन सिंह को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां घायल सेना के जवान का उपचार बोलेरो वाहन के मालिक द्वारा कराया गया।
बताया जाता है कि सेना का जवान मनोरंजन सिंह एकमा बाजार से अपने घर कोहड़गढ़ अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ताजपुर की ओर जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने पीछे से इनकी बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे मनोरंजन सिंह घायल हो गये। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग