राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। बिहार सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार एकमा सीएचसी में मंगलवार को 202 संदिग्ध व बीमार लोगों की रैपिड एंटीजन किट से कोविड-19 की जांच प्रशिक्षित लैब टेक्निशियन द्वारा किया गया।
इस दौरान विभिन्न स्थानों के 40 लोग नये कोरोना संक्रमित पाए गए। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश व दवाएं देकर अपने घरों में उन्हें क्वारेंटाईन रहने की हिदायत दी गई।
प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि एकमा सीएचसी में मंगलवार को रैपिड एंटीजन किट से जांच के दौरान संक्रमित 40 लोगों में भजौना, मुबारकपुर, बंगरा, भलुंआ, हेकाम, नचाप, माने, जैतपुर, साधपुर, बनपुरा, लगुनी, लालपुर, पीलुई, ऐकारी, छित्रवलिया, पिपरा, नरवन, बेलदारी, हरिहरपुर, नवादा, निरखापुर, आमदाढ़ी, मुकुंदपुर, धनौती व दाउदपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी प्रकार मरवठ के सात, एकमा के तीन, बभोली के दो व कोहड़गढ गांव के दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग