वाशिंगटन, (एजेंसी)। बिहार और झारखंड से संबंध रखने वाले डॉक्टरों के एक भारतीय-अमेरिकी समूह ने कोविड-19 रोगियों को घर बैठे निशुल्क परामर्श उपलब्ध कराने के लिये एक हेल्पलाइन शुरू की है। उत्तरी अमेरिका के बिहार एवं झारखंड एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अविनाश गुप्ता और विभिन्न भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों की अगुवाई में यह समूह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों को इंटरनेट और ऐप के जरिये निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करता है। एफआईए के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर आलोक कुमार ने कहा, यह घर पर बैठे लोगों को मदद करने के हमारे प्रयास का हिस्सा है। उन्होने बताया कि शुरूआती कुछ दिन में ही लगभग एक दर्जन डॉक्टर काफी सारे कोविड-19 रोगियों को मुफ्त में परामर्श प्रदान कर चुके हैं।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि