राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा(सारण)। डोरीगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दियरा में शौच करने जा रही महादलित किशोरी को अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवं पीड़िता एवं उनके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर अंबेडकर रविदास महासंघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा है। साथ ही रेप की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए निन्दा किया है। महासंघ महासचिव देवेन्द्र कुमार राम ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर कहा है कि गत 16 अप्रैल को पांच अपराधियों जघन्य अपराध करते हुए महादलित समुदाय के नाबालिक बच्ची को अगवा कर गैंग रेप यानी सामुहिक बलात्कार कर हत्या करने के नियत से आरा नवादा थाना क्षेत्र में अचेतावस्था में फेक कर फरार हो गये है। घटना को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। सभी आरोपी खुलेआम घुम रहे है। जिससे पीड़िता के परिजनों में दहशत व्याप्त हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये। ताकि कोई अनहोनी नहीं हो सके। महासचिव ने कहा है कि अगर जिला प्रशासन ने त्वरीत कार्रवाई नहीं किया तो बाध्य हो आंदलन किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग