राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सैकड़ों गरीब परिवारों को राशन कार्ड नहीं होने के कारण सरकारी दर पर मिलने वाला राशन नहीं मिल पा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल आये प्रलयकारी बाढ़ के समय सरकार के आदेशानुसार जीविका दीदी द्वारा नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन लिया गया था। सालभर बीतने के बाद भी उस आवेदन में से लगभग 10-20फीसदी लोगों का ही राशन कार्ड बन पाया। बाकी बचे लोग आज भी कार्ड के इंतजार में लटके पड़े हैं। उसमें भी जिसका कार्ड आया है। उसमें भी तकनीकी कमी बताकर डीलर लोग आनाकानी कर रह है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग