राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव में माटी से खाड़ी बनाने वाले व्यक्ति कि तालाब में डूबकर मौत हो गई। मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी दिनेश भगत है। मृतक के पिता दुरबाली भगत ने इस घटनाक्रम के संबंध में तरैया थाना में एक प्रतिवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा है कि मेरा बेटा दिनेश भगत 35 सरेयबसंत में माटी से खाड़ी बनाने का काम करता था। सुबह में शौच के लिए गांव से बाहर तालाब के तरफ गया था। जहां पैर फिसलने के कारण। तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग