पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के मुन्नी मोड़ के पास चौबीस घंटे का अखंड अष्टयाम का शुभारम्भ मंत्रोच्चार से विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभ अखंड अष्टयाम का शुरुवात की गयी।अखंड अष्टयाम में यजमान रमण साह ने विश्व कल्याण और मशरक की खुशहाली की कामना करतें हुए राम नाम संकीर्तन का शुरूआत पूजा-अर्चना के बाद किया।अखंड अष्टयाम में राम नाम का मंत्रोच्चारण आचार्य रविन्द्र तिवारी द्वारा शुरू किया गया।जिससे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कीर्तन मंडली द्वारा हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के भक्तिमय लय ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग