राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिवरी सेमरी गांव में एक पुरुष के साथ मारपीट कर घायल कर रुपये छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पुरूष डांसर नथूनी पासवान के 22 वर्षीय पुत्र संजय पासवान ग्राम सिंघिया चौक जिला समस्तीपुर के निवासी हैं उसने बताया कि मशरक थाना क्षेत्र के सिवरी सेमरी गांव मे किराया के झोपड़ी मे प्रोपराइटर व्यास कुमार के न्यू जय मां सरस्वती रिकार्डिंग म्यूजिकल डांस ग्रुप मे डांसर का काम आज चार साल से कर रहा हूँ ।रात सट्टा करके अपने झोपड़ी में सोया हुआ था कि कि बगल के युवक द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया और जो रूपया था वो छीनकर भाग निकले इलाज के लिए मशरक पीएचसी मे इलाज कराके मशरक थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग