राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पाज़िटिव मरीज की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है वही लोग सरकारी गाइडलाइन से बेपरवाह खुलेआम शादी समारोह में बिना मास्क के मौज उड़ा रहे हैं।वही कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे बिहार में सरकार के द्वारा नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ कई बंदिशें लगा दी गई हैं। कई जगह इसका पालन भी हो रहा है, मगर मशरक थाना क्षेत्र में इन नियमों का खुलकर उल्लंघन देखा जा रहा है. ऐसा ही एक मामला मशरक में सामने आया है, जहां नाइट कर्फ्यू के दौरान बार बालाओं के ठुमके पर रात भर गांव वाले नाचते और झूमते दिखे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक शादी समारोह के कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं को बुलाकर डांस प्रोग्राम कराया गया।इस दौरान प्रोग्राम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे जो बिना मास्क के थें इस प्रकार से नाइट कर्फ्यू का खुलकर उल्लंघन हुआ। सभी नियम कानून को ताक पर रखते हुए लोगों ने इस डांस प्रोग्राम का जमकर आनंद उठाया। वही प्रशासन की लापरवाही इलाके में कोरोना संक्रमण के बढ़ावे में मददगार साबित हो रहा है ।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग