पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर चंदेश्वर मोड़ के पास बुधवार की देर रात्रि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान मशरक बोर्ड मिडिल स्कूल के पास स्वर्ण टोला गांव निवासी स्व ओम प्रकाश सोनी का 40 वर्षीय पुत्र पिटू सोनी के रूप में हुई।मामले में घायल के परिजन ने बताया कि वह अपने बुआ के घर सिवान जिले में गया था वही से वापस आने के दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने प्राथमिक उपचार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग