पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरुवार की सुबह से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्र से लैश गाड़ियों से कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए सरकारी गाइडलाइन का प्रचार-प्रसार किया वही बाजारों में दुकानदारों को बताया कि दुकानें शाम 4 बजें ही बंद कर लेनी है।वही शाम 6 बजें से सुबह 6 बजें तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात्रि में किसी भी तरह का आयोजन वर्जित है शादी समारोह में 100 लोग तों श्राद्ध कर्म से 25 लोग शामिल हो सकते हैं इन सभी नियमों का पालन नही करने से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए नयी गाइड लाइन जारी कर दिया गया है जो गुरूवार से थाना क्षेत्र में लागू कर दी गई है वही नाइट कर्फ्यू का खाका तैयार कर लिया गया है।जिसके लिए पुलिस अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं अब रात में बेवजह घूमते मिले तो आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं शाम 4 बजे दुकानों का शटर नहीं गिरा तो भी कार्रवाई तय है। आप सभी सुरक्षित रहें यही मशरक थाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। सरकारी गाइडलाइन का पालन करें मास्क का इस्तेमाल करें। बेवजह घरों से बाहर न निकलें।दो गज दूरी बनाकर रहें। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से बाजार क्षेत्र में दुकानदारों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को नयी गाइड लाइन से अवगत कराया जा रहा है।सभी अपने-अपने घरों से अनावश्यक नहीं निकलने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नहीं जाने और मास्क लगाने, 2 गज की सामाजिक दूरी का पालन करने के बारे में अवगत कराया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग