संजीव शर्मा।
मांझी (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा शुक्रवार को 110 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। जिनमें 17 लोग पॉजिटिव पाये गए। जिनमें 4 लोग बरवां गांव के हैं। जहां एक दिन पूर्व एक युवक के निधन के बाद शिविर लगा कर जांच की गई। उक्त जानकारी हेल्थ मैनेजर विश्वजीत सिंह ने दी। वहीं मदनसाठ गांव की कोरोना संक्रमित एक 56 वर्षीय महिला का गुरुवार को महाराजगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतिका मदनसाठ बाजार स्थित अमित मेडिकल हॉल के संचालक प्रमोद सिंह की पत्नी कांति देवी है। जिनका दो दिन पहले कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका दाह-संस्कार मांझी श्मशान-घाट पर किया गया। मृतिका को एक पुत्र व एक पुत्री हैं जिनकी शादी हो चुकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग